Advertisement Carousel
Blog

दहेज प्रताड़ना व पहली पत्नी रहते दूसरी शादी का मामला, पति सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

दहेज प्रताड़ना व पहली पत्नी रहते दूसरी शादी का मामला, पति सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


जांजगीर-चांपा, जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2025 को दामोदर गोसाई निवासी तिफरा, बिलासपुर के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के लगभग एक माह तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति, सास, ससुर और देवर द्वारा दहेज कम लाने की बात कहकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये की मांग की जाती थी तथा मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। बाद में पीड़िता को मायके भेज दिया गया और दहेज की मांग पूरी होने पर ही वापस ले जाने की बात कही गई।
प्रकरण की विवेचना के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पति दामोदर गोसाई ने पहली पत्नी के रहते ही दूसरी शादी कर ली थी, जिसकी जानकारी लड़की पक्ष को नहीं दी गई थी।

Advertisements


पुलिस ने मामले में आरोपी दामोदर गोसाई (30 वर्ष), गुरुशरण गोसाई (55 वर्ष), दीपावली गोसाई (50 वर्ष) और खेमन गोसाई (28 वर्ष), सभी निवासी भैरव नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 82(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना मुलमुला के थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, एसआई फुलेश्वर सिंह सिदार, प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले, आरक्षक मनभावन पटेल तथा महिला आरक्षक श्वेता सिंह का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button