Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 74 आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश

Ad

Advertisements

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 74 आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश

Advertisements

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की शिकायतें और समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए।

Advertisements


जनदर्शन के दौरान तहसील अकलतरा के ग्राम पंचायत परसाही निवासी रामलाल यादव ने राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार कराने, तहसील चांपा के ग्राम कमरीद निवासी अनुपरेखा सूर्यवंशी ने राशन कार्ड बनवाने, तहसील बम्हनीडीह के ग्राम कनकपुर निवासी सोनी बाई ने सेवाभूति में खसरा नंबर दुरुस्त कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।


इसी प्रकार तहसील चांपा के ग्राम बिर्रा निवासी पवन कुमार जांगड़े ने दिव्यांग पेंशन और ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने, तहसील जांजगीर के ग्राम पंचायत पुटपुरा निवासी माधुरी राठौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा तहसील पामगढ़ के ग्राम कुथुर निवासी बृहस्पति बाई ने नया बिजली मीटर लगवाने के लिए आवेदन दिया।
कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button