Advertisement Carousel
Blog

नो पार्किंग व यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, ITMS से 27,824 वाहन चालकों के कटे चालान

Ad

Advertisements

नो पार्किंग व यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, ITMS से 27,824 वाहन चालकों के कटे चालान

Advertisements
Advertisements

बिलासपुर
जिले के नेशनल हाईवे तथा प्रमुख मार्गों पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर खतरनाक तरीके से वाहन खड़ा करने और नो पार्किंग में गाड़ियां लगाने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस बिलासपुर ने सख्ती बढ़ा दी है। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के माध्यम से ऐसे 27,824 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं तथा कई प्रकरण न्यायालय भी भेजे गए हैं।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान सार्वजनिक मार्गों में अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े कर आवागमन बाधित करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
यातायात पुलिस द्वारा आईटीएमएस के माध्यम से पिछले दो वर्षों एवं जनवरी से वर्तमान तक कुल 27,824 चालान किए गए हैं, जिनमें 1 करोड़ 14 लाख 16 हजार 300 रुपये का समन शुल्क अधिरोपित किया गया है।


इन धाराओं के तहत हो रही कार्रवाई
यातायात पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है, जिनमें प्रमुख रूप से—
धारा 117/177 – नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर ₹300 जुर्माना
धारा 119/177 – यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ₹300 जुर्माना
धारा 127(3) – कार लिफ्टर से वाहन उठाने पर ₹200 शुल्क
धारा 127(3) – बाइक लिफ्ट करने पर ₹100 शुल्क
धारा 122/177 – सड़क पर खतरनाक स्थिति में वाहन खड़ा करने पर ₹300 जुर्माना
धारा 8/179(1) – पुलिस कार्रवाई के दौरान आदेश का उल्लंघन करने पर ₹500 जुर्माना
यातायात पुलिस ने शहर को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। जो वाहन सार्वजनिक मार्ग में बाधा उत्पन्न करते पाए जाते हैं, उन्हें तत्काल कार एवं बाइक लिफ्टर से उठाकर थाना लाया जाता है तथा प्रकरण न्यायालय भेजा जा रहा है।
होटल, ढाबा व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को दिए निर्देश
नेशनल हाईवे और प्रमुख मार्गों के किनारे स्थित होटल, ढाबा, लाज, पेट्रोल पंप, दुकानों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों की बैठक लेकर यातायात सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अपने प्रतिष्ठानों के सामने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा संकेतक, रिफ्लेक्टर तथा एलईडी साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही प्रतिष्ठानों के सामने सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति और उनका पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि सड़क किनारे खड़े वाहनों को व्यवस्थित किया जा सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।
नागरिकों से अपील
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था बाधित न करें, क्योंकि इससे न केवल आवागमन प्रभावित होता है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button