Advertisement Carousel
Blog

नारी शक्ति ने दी स्वच्छता की मिसाल, शिवरीनारायण में निकली स्वच्छता दौड़

Ad

Advertisements

नारी शक्ति ने दी स्वच्छता की मिसाल, शिवरीनारायण में निकली स्वच्छता दौड़

Advertisements

जांजगीर-चांपा।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर Shivrinarayan में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नारी शक्ति स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में स्व सहायता समूह की महिलाएं, छात्राएं, महिला स्वच्छता कर्मी तथा स्वच्छता सखियों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।

Advertisements


कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत परिसर से हुई। स्वच्छता दौड़ नटराज चौक, बॉम्बे मार्केट और थाना चौक होते हुए मध्यनगरी चौक तक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर Janmejaya Mahobe, नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने मार्ग में पड़े कचरे का संग्रह कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मार्ग में चिन्हित स्थानों पर सफाई करते हुए कचरा एकत्रित किया और दुकानदारों तथा नागरिकों से प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने और डस्टबिन का प्रयोग करने की अपील की।
स्वच्छता से जुड़ी महिलाओं का किया गया सम्मान
इस अवसर पर स्वच्छता कार्यों में सक्रिय महिला स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छता सखियों तथा प्लास्टिक मुक्त पहल अपनाने वाले दुकानदारों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया।


कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए डेमो स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को घर से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की जानकारी दी गई।
स्वच्छता शिकायतों के लिए हेल्पलाइन जारी
नगर शिवरीनारायण में स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 9340236903 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अब नागरिक कचरा उठाव, गंदगी, नाली जाम जैसी समस्याओं की शिकायत इस नंबर पर दर्ज करा सकते हैं।
“स्वच्छता सैनिकों” का करें सम्मान – कलेक्टर
कलेक्टर ने कहा कि नारी शक्ति अपने परिश्रम से समाज में सम्मान अर्जित करती है और स्वच्छता अभियान में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सफाई कर्मियों को “स्वच्छता सैनिक” बताते हुए कहा कि जब वे घर-घर कचरा लेने आएं तो नागरिक उनका सम्मान करें और उन्हें धन्यवाद दें।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जैसे हम अपने घर को साफ रखते हैं, उसी तरह अपने शहर को भी स्वच्छ बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़े के थैले का उपयोग कर प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में सहयोग करें।
इस दौरान पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छताकर्मी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button