Advertisement Carousel
कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में सनसनी: बांस के पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच जारी

Ad

कोरबा। होली के दिन से लापता एक युवक का शव गुरुवार को पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय मनीष कंवर, पिता धुल सिंह कंवर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सुराकछार और आनंद नगर के बीच खोलार नदी किनारे की है। बताया जा रहा है कि मनीष बुधवार दोपहर को घर से होली खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान घर से कुछ दूरी पर खोलार नदी के किनारे एक बांस के पेड़ पर मनीष का शव लाल रंग के गमछे से लटका हुआ मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की स्थिति को देखते हुए परिजन और स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया है।
परिजनों के अनुसार मनीष घर से होली खेलने निकला था और उन्हें उम्मीद थी कि वह दोस्तों के साथ खेलकर वापस आ जाएगा। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो दोस्तों और रिश्तेदारों से संपर्क किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह उन्हें घटना की जानकारी मिली।
बताया जा रहा है कि मृतक मनीष कंवर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल कुसमुंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button