Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

संग्रहण केन्द्र कुंडेलभाठा में 4.17 धान कि सुखत,फिर भी वसूली नहीं जिला प्रशासन पर उठा सवालिया निशान

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी

दो प्रतिशत तक सुखत मान्य सुख गए चार प्रतिशत से ज्यादा धान…

देवभोग.. पिछ्ले खरीफ सीजन 2024/25 में धान संग्रहण केन्द्र कुंडेलभाठा में 4.17 प्रतिशत धान का सुखत दर्शाया गया और इसकी रिपोर्ट भी विभागीय अधिकारी जमा कर डालें, लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह हैं कि संग्रहण केंद्रों में दो प्रतिशत तक सरकार के द्वारा सुखत माफ लेकिन सुख गए 4.17 प्रतिशत धान इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों न सुखत कि भरपाई कि न इन भी किसी तरह वसूली कि कार्यवाही अब तक हुईं।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछ्ले खरीफ सीजन 2024/25 में संग्रहण केन्द्र कुंडेलभाठा में कूल खरीदी का 2134696.61क्विटल धान संग्रहण केन्द्र को प्राप्त था जिसमें 5460100 बोरी धान संग्रहण केन्द्र में जमा थी , मिलर्स ने 2045397.92क्विटंल धान संग्रहण केन्द्र से प्रदाय किया गया।
कुल धान का 4.17 प्रतिशत विभागीय अधिकारी के द्वारा सरकारी आंकड़े में सुखती दर्शाया गया जिसकी कुल खरीदी का 85387.86 क्विटंल धान कमी पाई गई जिसकी क़ीमत 26 करोड़ रूपए से ज़्यादा का धान हो सकती है।

पूर्व डीएमओ अमित चंद्राकर ने वर्ष 2024/25 के धान खरीदी में संग्रहण केन्द्र में 4.17 प्रतिशत सुखती का आंकड़ा पेश किया गया जिसकी सरकारी कीमत 24 करोड़ से ज्यादा का धान को सूखती दर्शाया गया जो अपने आप में सवालों के घेरे में हैं।

दो प्रतिशत के सूखत का सरकारी मापदंड में नहीं.. वहीं गरियाबंद जिले के नव पदस्थ डीएमओ गुलाब राठौर ने बताया कि दो प्रतिशत तक सूखत का कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है। और पिछ्ले खरीफ सीजन 2024/25 में संग्रहण केन्द्र कुंडेलभाठा में 4.17 सूखती दर्शाया गया हैं जिसकी निष्पक्ष जांच होगी और अगर गलत पाए जाने पर नियमानुसार उचित कार्रवाई कि जायेगी।

कुंडेलभाटा प्रभारी हटाया गया.. मामला को दबाने के फिराक में पूर्व पदस्थ संग्रहण केन्द्र के प्रभारी लकेश तोरकर को हटा दिया गया, और उन्हें दुसरा जगह अटैच किया गया इससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि मामला को दबाने के चक्कर में किस तरह लीपापोती करने का प्रयास किया गया हैं।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button