Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, मंदिरहसौद में बाइक सवार दो युवक घायल

Ad

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बाइक सवार दो युवकों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
टक्कर इतनी भीषण कि उछलकर गिरे युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर दूर जा गिरी और दोनों युवक उछलकर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
डायल 112 और पुलिस को दी सूचना
स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंदिरहसौद थाना की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया।
एक की हालत नाजुक
गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। दूसरे युवक को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button