Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में होली पर 18 वर्षीय नीरज लोधी की चाकू मारकर हत्या, आरंग क्षेत्र में तनाव

Ad

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होली के दिन सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हुड़दंग कर रहे युवकों ने 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नीरज लोधी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Advertisements
Advertisements

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, रामनगर चौक निवासी नीरज लोधी बुधवार को अपने दोस्तों के साथ बाइक से होली मनाने निकला था। तभी आरंग थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 02, साहू पारा में हुड़दंग कर रहे युवकों से उसका विवाद हो गया।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने नीरज को बाइक से गिरा दिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में नीरज के शरीर पर तीन जगह चाकू के घाव मिले हैं, जबकि सिर पर भी गंभीर चोट के निशान पाए गए।
दोस्तों ने भागकर बचाई जान
हमले के दौरान नीरज के साथ मौजूद दो दोस्तों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घायल नीरज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इकलौता बेटा था नीरज
बताया जा रहा है कि नीरज अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और समाज में मातम छा गया। लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने संदिग्धों के घरों पर छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक सभी आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सके हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button