Advertisement Carousel
Blog

बस स्टैंड में चाकू लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

Ad

Advertisements

बस स्टैंड में चाकू लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर–चांपा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के पास धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements

जांजगीर–चांपा के सिटी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हाईवे रोड स्थित जगमोहन पेट्रोल पंप के पास बस स्टैंड प्रतीक्षालय में एक युवक धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है।
सूचना मिलते ही मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय को दी गई। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी योगिता खापर्डे के मार्गदर्शन में टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को बस स्टैंड प्रतीक्षालय के पास से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तुषार कश्यप, उम्र 20 वर्ष, निवासी पेण्ड्री जांजगीर बताया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नग बटनदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक भागवत डहरिया, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक वाल्मीकि राठौर और नीतीश विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।त्योहारों और भीड़भाड़ के मद्देनज़र पुलिस की सतर्कता लगातार जारी है। जांजगीर–चांपा पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button