Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर में बड़ा एक्शन: हत्या केस में SDM करुण डहरिया सस्पेंड, जेल भेजे गए

Ad

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। हंसपुर गांव में मारपीट की घटना में 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कुसमी के एसडीएम करुण डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Advertisements
Advertisements

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी एसडीएम को गिरफ्तार किया था। बाद में न्यायालय के आदेश पर उन्हें जिला जेल भेज दिया गया।

Advertisements

राज्य सरकार ने सिविल सेवा नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए एसडीएम को सस्पेंड किया है। इस फैसले के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।
मामले को लेकर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आगे की विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
अपडेट के लिए बने रहें…

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button