Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

अंतरराज्यीय लूट गिरोह का जांजगीर पुलिस ने किया पर्दाफाश, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अंतरराज्यीय लूट गिरोह का जांजगीर पुलिस ने किया पर्दाफाश, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

7 जिलों में 9.83 लाख की लूट कबूल, 150 से अधिक CCTV खंगालकर साइबर टीम ने पकड़ा सुराग

जांजगीर-चांपा
जिले में दिन-दहाड़े 2.5 लाख रुपये की लूट के सनसनीखेज मामले में Janjgir-Champa Police ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय लूट एवं उठाईगिरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में बिहार राज्य के कटिहार जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता समेत एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक यादव (36 वर्ष) एवं अविनाश उर्फ सनी कुमार यादव (28 वर्ष), निवासी नया टोला जोराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार (बिहार) के रूप में हुई है।

Advertisements


2.5 लाख की लूट से खुला पूरा नेटवर्क
प्रकरण के अनुसार 13 फरवरी 2026 को प्रार्थी ने पामगढ़ स्थित State Bank of India से 2.5 लाख रुपये आहरित किए थे। बैंक से घर लौटते समय ग्राम धरदेई में आरोपियों ने पीछा कर रकम लूट ली। मामले में थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 61/2026 धारा 309(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
150 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर साइबर टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल से लेकर जांजगीर-बिलासपुर मार्ग तक 150 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। संदिग्ध मोटरसाइकिल का पीछा करते हुए पुलिस बिलासपुर तक पहुंची।
तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों के बिहार निवासी होने की पुष्टि हुई। बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक लॉज में ठहरने की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर दबिश दी और दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
महिलाओं और बुजुर्गों को बनाते थे निशाना
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बैंक के भीतर अधिक रकम निकालने वाले बुजुर्गों और महिलाओं की रेकी करते थे। इसके बाद उनका घर तक पीछा कर मौका पाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। प्रार्थियों को गुमराह करने के लिए ‘केंवाच पाउडर’ (खुजली पाउडर) का इस्तेमाल भी किया जाता था।
7 जिलों में 9.83 लाख की लूट कबूल
राज्य के विभिन्न जिलों से जानकारी साझा करने पर सामने आया कि गिरोह ने अंबिकापुर, रायगढ़ (खरसिया), सारंगढ़, कोरबा (कटघोरा) और जांजगीर समेत कुल 7 मामलों में लगभग 9,83,000 रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
जप्त सामग्री
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—
2 मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट सहित)
4 फर्जी आधार कार्ड
3 कीपैड मोबाइल फोन
केंवाच पाउडर
10,500 रुपये नगद
बरामद किए हैं। दोनों मोटरसाइकिलें बिहार से चोरी कर फर्जी छत्तीसगढ़ नंबर प्लेट लगाकर उपयोग की जा रही थीं।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित साइबर एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
जांजगीर पुलिस की आम जनता से अपील
पुलिस ने नागरिकों से बड़ी रकम निकालते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है—
बड़ी रकम की जानकारी अनजान लोगों से साझा न करें।
संभव हो तो RTGS/IMPS/UPI जैसे डिजिटल माध्यम अपनाएं।
बड़ी राशि के साथ विश्वसनीय व्यक्ति को साथ रखें।
बैंक परिसर में खुलेआम नकदी न गिनें।
संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें और पीछा होने की आशंका पर तुरंत नजदीकी थाना या भीड़भाड़ क्षेत्र में जाएं।
जांजगीर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button