Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

तीन माह से केन्द्र कि पेंशन योजना बंद, गरीबों कि थाली खाली, सरकार के दावे खोखले

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी

देवभोग.. प्रदेश व केंद्र में विकास और सुशासन के दावों कि गुंज भले ही मंचों के माध्यम से सुनाई दे रही हैं लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि देवभोग विकास खंड अंतर्गत केंद्र से मिलने वाली पेंशन योजना चार माह होने को है ठप पड़ी हुई हैं। सैकड़ों जरूरतमंद हितग्राही आर्थिक तंगी कि मार से जूझ रहे हैं, और जिम्मेदार महकमे चुप्पी साधे बैठे हैं।

Advertisements
Advertisements

क्या यही है संवेदनशील शासन? क्या समाज के कमजोर वर्ग कि पीड़ा प्रशासनिक फाइलो में ही बंद रह जायेगी?

अधिकारीयों का आश्वाशन पर भरोसा कितना.. जिला उप संचालक पंचायत समाज कल्याण विभाग के अधिकारी के. पी. ठाकुर का कहना है कि केंद्र का पेंशन योजना जो चार माह से बंद था अब प्रोसेस हो चूका है जनवरी माह तक का एक सप्ताह के भीतर  हितगारियों के खाते में डल जायेगा। लेकिन तीन माह के बाद यह आश्वाशन सवालों के घेरे में है।

क्या यह समय काटने का बयान हैं या सच में राहत मिलेगी।

सामाजिक सुरक्षा या असुरक्षता .. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सम्मानजनक जिवन देना। लेकिन जब भुगतान ही विलंब हो तो यह योजना सुरक्षा नहीं असुरक्षा का प्रतिक बन जाता हैं।

देवभोग ब्लॉक में कुल 13666 पेंशन धारी हैं जो केंद्र और राज्य से संचालित पेंशन योजना का लाभ ले रहें हैं। जिसमें से राज्य से 5666 लोगों को पेंशन मिल रहा हैं वहीं केंद्र का पेंशन योजना ब्लॉक के 7600 पात्र हितग्राही हैं और केंद्र से मिलने वाली पेंशन योजना ब्लॉक के 7600 हितग्राही चार माह से पेंशन का चक्कर लगा रहें हैं।

पेंशन रुकी जिवन थमा… जिन बुजुर्गो के लिए पेंशन जिवन रेखा हैं आज वहीं लोग दवा और राशन के लिए उधार मांगने को मजबूर हैं। कई हितग्राही इलाज टाल रहें हैं । एक वृद्ध पेंसनधारी कि पीड़ा सरकार के दावों कि पोल खोलती हैं। तीन महीने से पेंशन नहीं आया बुजुर्ग दवा और राशन के बिना कैसे जिए यह सबसे
बड़ी चिंता का विषय बना हुआ हैं।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा का सरकार को सीधा हमला.. कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा का कहना है कि तत्कालीन भूपेश बघेल के सरकार में ऐसा कभी नहीं हुआ केंद्र से फंड अभाव के चलते भी राज्य के हितग्राहियों को ऐसी नौबत नहीं होती थीं। उन्होंने इसे सरकार कि नाकामी और प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए तत्काल भूगतान कि मांग कि , गरीबों को उनका हक पाने के लिए यहां वहां भटकना पड़ रहा हैं अगर सरकार जल्द पेंसन भूगतान नहीं करती है तो आगामी दिवस के भीतरी बड़ी आंदोलन करने कि बात भी कह डाली हैं।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button