Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान लाउडस्पीकर पर उठे सवाल, भीम आर्मी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शहर में कथा-भागवत पंडालों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर भीम आर्मी ने आपत्ति दर्ज कराई है।

Advertisements
Advertisements

भीम आर्मी जिला अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सूर्यवंशी ने बताया कि कलेक्टर मैहर के आदेश क्र./768/एस.डब्ल्यू./2026 दिनांक 02/02/2026 के तहत परीक्षा अवधि में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध के निर्देश जारी किए गए थे। इसी आदेश का हवाला देते हुए 13 फरवरी 2026 को यूजीसी एक्ट आंदोलन की अनुमति भी संगठन को नहीं दी गई थी।

Advertisements

संगठन का आरोप है कि वर्तमान में शहर के विभिन्न स्थानों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण फैल रहा है और प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन हो रहा है। इस संबंध में एसडीएम कार्यालय मैहर में ज्ञापन सौंपकर नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

भीम आर्मी ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिवस के भीतर आदेशों का पालन नहीं कराया गया, तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी मैहर प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपते समय राघवेंद्र अहिरवार (जिलाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी कांशीराम), एडवोकेट प्रदीप सूर्यवंशी (जिला अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ), एडवोकेट नीरज चौधरी, रितिक चौधरी, अनुराग कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button