Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कलेक्टर का निरीक्षण, अपूर्ण पीएम आवास व आंगनबाड़ी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

Ad

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी और पीएम आवास के अपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए

आंगनबाड़ी के बच्चों का बेहतर ख्याल के साथ बुनियादी शिक्षा पर जोर देने, कलेक्टर के निर्देश

Advertisements
Advertisements

सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों सोमवार को का दौरा कर, वहां बन रहे आंगनबाड़ी केंद्रों और प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत देवबोड़ में हितग्राही के घर पहुंच कर, बन रहे पीएम मकान का कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया।

Advertisements

हितग्राही चंद्रिका मारकंडे ने बताया कि उन्हें दो किश्त राशि मिली है, जिससे निर्माण में मकान का कॉलम की है और ईंट की चुनाई जारी है। पहले वे कच्चे मिट्टी के घर में रहते थे, जहां बरसात के समय काफी परेशानी होती थी और छत से पानी टपकता था। अब पक्का मकान बनने से परिवार को सुरक्षित आवास मिलेगा और जीवन स्तर में सुधार होगा। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से बातचीत कर योजनाओं के वास्तविक हितग्राही को लाभ की जानकारी ली। कलेक्टर ने पंचायत और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्माण कार्य समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ सही हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना चाहिए।

महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 बिलाईगढ़ का निरीक्षण किया गया। यहां 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के 13 बच्चे पंजीकृत पाए गए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मध्यम कुपोषित बच्चों की जानकारी ली और सभी बच्चों को बुनियादी शिक्षा एवं आवश्यक गतिविधियां नियमित रूप से सिखाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रत्ना जायसवाल से सुपरवाइजर नियमित निरीक्षण के लिए आती हैं या नहीं, की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर कार्य सुनिश्चित करने कहा। ग्राम पंचायत देवरबोड़ टाडापारा में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने अपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के लिए आकर्षक वातावरण तैयार करने हेतु भवन में कार्टून पेंटिंग कराने को कहा, ताकि बच्चे रुचि के साथ पढ़ाई कर सकें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button