Advertisement Carousel
Blog

नवागढ़ क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में त्वरित पुलिस कार्रवाईआरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Ad

Advertisements


नवागढ़ क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में त्वरित पुलिस कार्रवाई
आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चांपा। नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरताल में शिव मंदिर की मूर्तियां खंडित किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 फरवरी 2026 को ग्राम खैरताल स्थित शिव मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूर्तियां खंडित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना नवागढ़ में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 298 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान संदेह के आधार पर ग्राम खैरताल निवासी शेख अनवर उर्फ छोटा फोन (30 वर्ष) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा नशे की हालत में मूर्तियां खंडित करना स्वीकार किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी

Advertisements
Advertisements


शेख अनवर उर्फ छोटा फोन, उम्र 30 वर्ष
निवासी – ग्राम खैरताल, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा
पुलिस टीम की भूमिका
उक्त कार्रवाई निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, थाना प्रभारी नवागढ़ के नेतृत्व में सउनि संतोष केरकेटटा, प्रधान आरक्षक शिवनंदन गिरधारी, आरक्षक हेमंत खरे, मुकेश राज एवं थाना स्टाफ के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुई।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले किसी भी कृत्य पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button