Advertisement Carousel
Blog

मेला परिसर में धारदार हथियार लहराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 02 धारदार हथियार जब्त अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए दोनों आरोपी, भेजे गए जेल

Ad

Advertisements

जय ठाकुर कि रिपोर्ट जांजगीर-चांपा
मेला परिसर में धारदार हथियार लहराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Advertisements
Advertisements


जिले में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मेला परिसर में धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से दो नग धारदार हथियार जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
अरुण उर्फ सागर बंजारे (24 वर्ष), पिता छोटेलाल बंजारे, निवासी खड़पड़ी पारा, जांजगीर।

रितेश राठौर (19 वर्ष), पिता जीवन प्रसाद राठौर, निवासी वार्ड क्रमांक 21, खड़पड़ी पारा, जांजगीर।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में हाई स्कूल मैदान स्थित मेला ग्राउंड में पेट्रोलिंग की जा रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक मेले में धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो धारदार हथियार जब्त किए।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, राकेश तिवारी, प्रकाश चंद्र राठौर तथा आरक्षक विनोद राठौर, नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत और दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button