Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बिलाईगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

24 घंटे में चोरी का खुलासा: टेंट कर्मचारी निकला शातिर चोर, लाखों के जेवरात बरामद

Ad

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर सोने–चांदी के जेवरात और नगदी की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार प्रार्थी रामलाल साहू, निवासी नगर पंचायत पवनी, ने दिनांक 2 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 फरवरी की दोपहर परिवार सहित घर में ताला लगाकर कसडोल कार खरीदने गए थे। रात करीब 10 से 10:30 बजे लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम व दस्तावेज चोरी हो चुके थे। इस पर थाना बिलाईगढ़ में अपराध क्रमांक 30/2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

Advertisements

जांच के दौरान शादी समारोह में आए टेंट, कैटरिंग और कैमरा कर्मियों से पूछताछ की गई। इसी दौरान संदेह के आधार पर आरोपी कौशिक प्रधान से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से
सोने के जेवरात – 6 तोला 2 ग्राम, कीमत लगभग ₹5,59,000
चांदी के जेवरात – 800 ग्राम, कीमत लगभग ₹1,79,500
नगदी रकम – ₹3,000
घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल – कीमत लगभग ₹30,000
बरामद किए गए। कुल बरामदगी करीब ₹7,71,000 आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय तथा एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना बिलाईगढ़ पुलिस, साइबर टीम और डॉग स्क्वायड का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने मामले का त्वरित खुलासा करते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा दिलाया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button