Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बिलाईगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सीएमएचओ डॉ. निराला का स्कूलों में औचक निरीक्षण | आयुष्मान कार्ड और फाइलेरिया दवा सेवन के दिए निर्देश

Ad

सारंगढ़ बिलाईगढ़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला ने जिला स्तरीय टीम के साथ ग्राम सलोनी एवं उलखर के स्कूलों का दौरा कर स्वास्थ्य मानकों की समीक्षा किया।

Advertisements
Advertisements

उनके साथ आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक रोशन सचदेव भी उपस्थित रहे। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और स्कूली बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को शासकीय एवं निजी विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने कई बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया और संबंधित स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, जिसमें दवा सेवन और विफ़्स कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड संधारण शामिल है।

Advertisements

शरीर से कृमि मुक्ति और हाथीपांव जैसी बीमारियों से बचाव के लिए दवा सेवन की स्थिति जांची गई। बच्चों को शिक्षकों की उपस्थिति में दवा सेवन सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं ‘साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड अनुपूरण’ (विफ़्स) के तहत दी जाने वाली दवाओं के स्टॉक और बच्चों द्वारा इसके नियमित सेवन की जानकारी ली गई। स्कूल स्तर पर बच्चों के आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता और उनके रिकॉर्ड संधारण की जांच की गई। डॉ. निराला ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा इस सुविधा से वंचित न रहे।

“बच्चों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। स्कूलों में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए यह निरीक्षण किया गया है, ताकि दवा सेवन और रिकॉर्ड संधारण में कोई लापरवाही न हो।”
— डॉ. एफ. आर. निराला, सीएमएचओ, सारंगढ बिलाईगढ़

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button