Advertisement Carousel
Blog

एग्रीटेक मेला: उन्नत तकनीकों से समृद्ध किसान बनाने की पहलजांजगीर में कृषक संगोष्ठी और कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी आयोजितकम लागत, अधिक उत्पादन के गुर सीखने जुटे जिलेभर के किसान

Ad

Advertisements

एग्रीटेक मेला: उन्नत तकनीकों से समृद्ध किसान बनाने की पहल
जांजगीर में कृषक संगोष्ठी और कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी आयोजित
कम लागत, अधिक उत्पादन के गुर सीखने जुटे जिलेभर के किसान

Advertisements

कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर में किसान सम्मेलन का शुभारंभ, आधुनिक तकनीकों पर जोर

जांजगीर, में जाज्वलय देव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, जांजगीर में बुधवार सुबह 10 बजे किसान सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर नवीन कृषि तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
सम्मेलन के दौरान कृषक संगोष्ठी एवं कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कृषि विशेषज्ञों द्वारा ग्रीष्मकालीन उन्नत किस्मों पर कार्यशाला आयोजित कर ग्रीष्मकालीन उद्यानिकी फसल, बीज उत्पादन, आधुनिक खेती तकनीक, उन्नत बीज, जैविक खेती, फसल संरक्षण तथा नवीन कृषि उपकरणों के उपयोग संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए।

Advertisements


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि बदलते समय के साथ किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उन्नत बीज, जैविक खेती, फसल विविधीकरण और आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी संभव है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में नवाचार और जागरूकता को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध किसान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू एवं गुलाब सिंह चंदेल ने भी किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम में बिशुन कश्यप, शिव तिवारी, दुष्यंत सिंह, संदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button