Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

गरियाबंद में माओवादियों का बड़ा हथियार डम्प बरामद | ई-30 टीम की 36 घंटे सर्च ऑपरेशन में सफलता

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से धर्मेंद्र यादव

गरियाबंद। थाना मैनपुर क्षेत्र अंतर्गत ओडिशा सीमा से लगे ग्राम भालूडिग्गी और मेटाल की पहाड़ी श्रृंखलाओं में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का बड़ा जखीरा पुलिस ने बरामद किया है। जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम ने संयुक्त सर्च अभियान के दौरान छह अलग-अलग स्थानों से ऑटोमेटिक हथियार, बीजीएल सेल तथा हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए हैं।

Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों से पूछताछ के बाद यह जानकारी मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की ओडिशा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सीमावर्ती पहाड़ियों में हथियारों और तकनीकी वर्कशॉप से जुड़े उपकरणों को डम्प कर रखा गया है। सूचना के आधार पर 06 फरवरी 2026 को ई-30 टीम को सर्च अभियान के लिए रवाना किया गया।
लगातार 36 घंटे चले अभियान के बाद टीम ने दो इंसास राइफल, एक .303 राइफल, दो 12 बोर, एक देशी कट्टा, एक देशी बीजीएल लॉन्चर, दो सिंगल शॉट हथियार, 127 जिंदा राउंड, आठ मैग्जीन, 22 बीजीएल सेल, इलेक्ट्रिक वायर का बंडल तथा वेपन वर्कशॉप के विभिन्न उपकरण बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि माओवादियों की तकनीकी टीम शीर्ष नेतृत्व की निगरानी में आईईडी निर्माण, देशी हथियार तैयार करने और ऑटोमेटिक हथियारों की मरम्मत का काम करती थी।
संयुक्त पुलिस बल की इस कार्रवाई को गरियाबंद क्षेत्र में माओवादी हिंसा की संभावना को लगभग समाप्त करने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
ऑपरेशन “विराट” के तहत लगातार कार्रवाई
जिला पुलिस द्वारा विगत डेढ़ वर्ष से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान ‘ऑपरेशन विराट’ के तहत 26 जनवरी 2026 से पहले धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सूचीबद्ध माओवादियों को आत्मसमर्पण या निष्क्रिय करने में सफलता मिली थी। ताजा बरामदगी के बाद क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति और मजबूत हुई है।
वर्ष 2025-26 में अब तक की बरामदगी
कुल हथियार: 57 (ग्रेडेड ऑटोमेटिक 28, अन्य 29)
कुल कारतूस: 300
कुल मैग्जीन: 21
जप्त विस्फोटक सामग्री
इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 240
नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 17
आईईडी बम – 7
कार्डेक्स वायर – लगभग 100 मीटर
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और नक्सल विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button