Advertisement Carousel
Blog

“राहगीरों में खौफ, पुलिस की दबिश: चाकूबाज आरोपी सलाखों के पीछे”

Ad

Advertisements

आम रोड पर धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

Advertisements

बिलासपुर

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आम रास्ते पर धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर के माध्यम से मोबाइल द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दयालबंद गुरूनानक स्कूल के पास एक व्यक्ति आम रोड पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों में दहशत फैला रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक  गगन कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने मौके से आरोपी संजय सोनकर, पिता कल्लू सोनकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी दयालबंद, दुर्गा मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू बरामद किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर भय का माहौल बनाने वालों के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button