Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बरमकेलासारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

बरमकेला कृषि उपज मंडी में पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की दी गई श्रद्धांजलि

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से लक्ष्मीनारायण लहरे

अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपाई हुए शामिल

रायगढ़/ पूर्व विधायक एवं जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की पांचवीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु बरमकेला कृषि उपज मंडी परिसर में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, मंडी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल को क्षेत्र आज भी उनकी सादगी, कर्मठता, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण के कारण याद करता है। वे ऐसे जननेता थे, जो आमजन की समस्याओं को न केवल गंभीरता से सुनते थे, बल्कि उनके त्वरित समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहते थे। विशेषकर किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्गों के हितों के लिए उनका संघर्ष क्षेत्र की राजनीति में एक मिसाल के रूप में देखा जाता है।वक्ताओं ने यह भी स्मरण किया कि विधायक रहते हुए स्वर्गीय अग्रवाल ने कृषि, सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु कई महत्वपूर्ण पहलें कीं। वे किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी, प्रशासन और शासन स्तर तक लगातार संवाद बनाए रखते थे। उनकी यही सक्रियता और जमीनी पकड़ उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय और भरोसेमंद नेता बनाती थी।
आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों में प्रमुख रूप से संजय भूषण पांडे,अजय जवाहर नायक, पुनीराम चौहान,राजकिशोर पटेल,श्रीमती अभिलाषा नायक,गणेशी चौहान, तरुण अग्रवाल,वरुण पटेल,जयकिशन,गोकुल विश्वकर्मा,वासुदेव चौधरी,अशोक अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button