Advertisement Carousel
Blog

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तखतपुर पुलिस को बड़ी सफलताएक आरोपी गिरफ्तार, दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Ad

Advertisements

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तखतपुर पुलिस को बड़ी सफलता
एक आरोपी गिरफ्तार, दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Advertisements

बिलासपुर

थाना तखतपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।
थाना तखतपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अखिलेश कोसले पिता कालीचरण कोसले (उम्र 34 वर्ष), निवासी जोगपारा मोछ, थाना तखतपुर द्वारा दिनांक 07 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम अरईबंद से उनकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AH 5614, जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये है, चोरी कर ली गई है। इस रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध क्रमांक 15/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर ग्राम सेमरचुवा निवासी दिपावली पटेल को दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के अनुसार, उसने दिनांक 06 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ग्राम अरईबंद से मोटरसाइकिल चोरी की थी। साथ ही उसने अपराध क्रमांक 28/2026 में भी संलिप्तता स्वीकार की।

Advertisements


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से एक काले रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 N 8564, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये है, जप्त की। गिरफ्तार आरोपी का नाम दिपावली पटेल पिता फुलसिंह पटेल, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरचुवा, बटहा रोड, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी को दिनांक 31 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक भूनेश राम साहू, वरिष्ठ आरक्षक सुनील सूर्यवंशी, कलेश्वर यादव एवं चन्द्रशेखर मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button