Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर-चांपा में दहशत फैलाने वाला गिरोह ध्वस्त, 6 आरोपी व 2 बाल अपचारी गिरफ्तार 14 लोगों पर जानलेवा हमला, 6 अलग-अलग वारदातों का खुलासा, ₹4.09 लाख की संपत्ति जब्त14 लोगों पर जानलेवा हमला, 6 अलग-अलग वारदातों का खुलासा, ₹4.09 लाख की संपत्ति जब्त

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा में दहशत फैलाने वाला गिरोह ध्वस्त, 6 आरोपी व 2 बाल अपचारी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा।

Advertisements


जिले में सुनसान रास्तों पर प्राणघातक हमलों और लूटपाट कर दहशत फैलाने वाले गिरोह के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। थाना शिवरीनारायण एवं थाना पामगढ़ क्षेत्र में हुई 6 अलग-अलग घटनाओं में 14 निर्दोष लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपियों और 2 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन हमलों में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें दो पीड़ित आईसीयू में भर्ती हैं।


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने साइबर थाना की तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार एवं एसडीओपी अकलतरा प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित रूप से वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।


सिर पर सीधे जानलेवा वार, फिर लूटपाट
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मोटरसाइकिलों से रात के समय सुनसान और अंधेरे रास्तों पर घूमते थे। राह चलते लोगों को रोककर सीधे सिर पर रॉड और डंडे से प्राणघातक हमला करते थे। इसके बाद पीड़ितों से मोबाइल फोन, नकदी और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो जाते थे। एक घटना के बाद भी वे आगे मिलने वाले अन्य राहगीरों पर सामूहिक हमला कर क्षेत्र में भय का माहौल पैदा करते थे।
थाना शिवरीनारायण और पामगढ़ में हुईं वारदातें
दिनांक 29 जनवरी 2026 को थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम कचंदा के पास नहर पार कच्चे रास्ते पर आरोपियों ने क्रमवार तीन घटनाओं को अंजाम दिया। दीपक कश्यप, प्रशांत कश्यप, अमन बंजारे, सुमित बंजारे, आर्यन, अनिकेत रायसागर और मुकेश रायसागर पर बेरहमी से हमला किया गया। मुकेश रायसागर और अमन बंजारे को गंभीर चोटें आईं और वे बिलासपुर के निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं।
वहीं 27 जनवरी 2026 की रात थाना पामगढ़ क्षेत्र में ग्राम मुडपार-भदरा, ग्राम मेउ और चेऊडीह पेट्रोल पंप के सामने आरोपियों ने कई राहगीरों पर हमला कर मोबाइल और नकदी लूटी। लक्ष्मण यादव का हाथ फ्रैक्चर हुआ है।
₹4.09 लाख की संपत्ति जब्त


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 स्टील रॉड, 2 डंडे, 1 बेल्ट, 3 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी, 10 मोबाइल फोन और नगद राशि सहित कुल ₹4,09,000 की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
पुलिस की सख्त चेतावनी
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह के संगठित अपराधों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button