Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से अफजल अली

लखीमपुर खीरी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस के अवसर पर जनपद लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा गया। कलेक्ट्रेट सहित जनपद के समस्त कार्यालयों, विभागों व शिक्षण संस्थानों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisements
Advertisements

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। इसके साथ जिले के अन्य कार्यालयों, विभागों, शिक्षण संस्थाओं में भी पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट का मौन धारण करते हुए शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई।

Advertisements

इस मौके पर एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह सिंह, एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, डीएसओ अश्वनी कुमार सिंह, एसओसी संजय आनंद, प्रशासनिक अधिकारी खुशहाल सिंह ,सुधीर सोनी, सुरेश कुमार वर्मा, सहित कलेक्ट्रेट कर्मी एवं विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button