Advertisement Carousel
मध्यप्रदेश

54 लीटर अवैध शराब सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

54 लीटर अवैध शराब सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त

Advertisements
Advertisements

पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ चंचल नागर एवम एसडीओपी अमरपाटन श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेंद्र मिश्रा द्वारा शराब तस्करों के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही

विवरण_थाना ताला पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है। दिनांक 29.01.2026 को रात्रि लगभग 21:45 बजे विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अमरपाटन से रामगढ़ की ओर आ रही एक सफेद रंग की टाटा मंझा कार क्रमांक MP19 CA 5817 को रामगढ़ चौराहे के पास घेराबंदी कर रोका गया।
वाहन की तलाशी के दौरान डिग्गी से 06 कार्टूनों में भरी कुल 300 शीशी (54 लीटर) गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹38,400/- है। मौके से एक आरोपी किशन साकेत (20 वर्ष), निवासी सतना को गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन चालक सहित दो आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।
पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button