Advertisement Carousel
Blog

धारदार चाकू व एयरगन लहराने वाले दो आरोपी गिरफ्तारपामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम

Ad

Advertisements

धारदार चाकू व एयरगन लहराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम

Advertisements

जांजगीर-चांपा
पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप सोरी के कुशल मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 30 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंण्डीपारा, नहर मोहल्ला में दो व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू एवं लोहे की एयरगन बंदूक लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां से दो आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू एवं एक लोहे की एयरगन बंदूक बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

Advertisements

01. गोविंदा बंजारे, पिता पवन बंजारे, उम्र 28 वर्ष, निवासी पामगढ़, थाना पामगढ़।

02. अमन खन्ना, पिता प्रमोद खन्ना, उम्र 23 वर्ष, निवासी चंण्डीपारा, थाना पामगढ़।


आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, सउनि संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, राघवेंद्र लहरे एवं भुवनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button