Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

राजनांदगांव जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से राधेश्याम शर्मा

Advertisements

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है।

Advertisements
Advertisements

न्यायालय के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गए।
धमकी की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस के जवानों द्वारा पूरे परिसर की गहन जांच की जा रही है।

मौके पर डॉग स्क्वाड और विशेष पुलिस टीम भी पहुंच चुकी है, जो हर कोने की बारीकी से तलाशी ले रही है।
वहीं पुलिस की टीम संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ में जुटी हुई है और धमकी भरे मेल की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है।
एहतियातन न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button