Advertisement Carousel
Blog

धान खरीदी के अंतिम चरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – कलेक्टरअनियमितता पर दोषियों के खिलाफ होगी त्वरित व कठोर कार्रवाई

Ad

Advertisements

धान खरीदी के अंतिम चरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर
अनियमितता पर दोषियों के खिलाफ होगी त्वरित व कठोर कार्रवाई

Advertisements

सक्ती
कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में संचालित धान खरीदी कार्य की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अंतिम चरण में किसी भी प्रकार की चूक, ढिलाई या गैर-जिम्मेदाराना रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर श्री तोपनो ने स्पष्ट निर्देश दिए कि टोकन सत्यापन के बिना एक दाना भी धान की खरीदी न की जाए। उन्होंने फर्जी टोकन, गलत प्रविष्टि, गुणवत्ता परीक्षण में लापरवाही तथा किसानों के साथ अव्यवस्था को गंभीर कदाचार मानते हुए दोषियों के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में धान तौल, गुणवत्ता परीक्षण, उठाव एवं भंडारण कार्य की नियमित एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण तथा सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का यह अंतिम चरण अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण ईमानदारी, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की शिकायत या गड़बड़ी सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button