Advertisement Carousel
Blog

डिजिटल धान खरीदी से किसानों को मिली राहत, ‘तुंहर टोकन’ ऐप बना भरोसे का आधार

Ad

Advertisements

डिजिटल धान खरीदी से किसानों को मिली राहत, ‘तुंहर टोकन’ ऐप बना भरोसे का आधार

Advertisements

सक्ती राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लागू की गई डिजिटल, सरल एवं पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था अब किसानों के लिए विश्वास और संतोष का मजबूत आधार बन चुकी है। तकनीक आधारित उपार्जन प्रणाली, सुव्यवस्थित प्रबंधन तथा जिला प्रशासन की सतत निगरानी के चलते धान खरीदी प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सहज, समयबद्ध और पूर्णतः पारदर्शी हुई है, जिससे किसानों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिली है।
इसी सफलता का प्रत्यक्ष उदाहरण विकासखंड सक्ती के ग्राम नगरदा निवासी किसान श्री टिहारु राम केवट हैं, जिन्होंने उपार्जन केंद्र नगरदा में 123.60 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने बताया कि पूरी खरीदी प्रक्रिया सरल, सुव्यवस्थित और किसान-हितैषी रही, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

Advertisements


लगभग 7 एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले श्री केवट ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे पारिवारिक आवश्यकताओं, खेती-किसानी, बीज एवं रासायनिक खाद जैसी जरूरतों में करेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने शासन द्वारा विकसित ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप की विशेष सराहना करते हुए कहा कि घर बैठे टोकन मिलने से उपार्जन केंद्र के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़े, जिससे समय, श्रम और अतिरिक्त खर्च की बचत हुई।
उपार्जन केंद्र पहुंचने पर आर्द्रता जांच, गुणवत्ता परीक्षण, पर्याप्त बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन तथा त्वरित पंजीयन जैसी सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित मिलीं, जिससे बिना किसी विलंब के धान खरीदी संपन्न हुई। शासन द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर उपज का उचित एवं लाभकारी मूल्य मिलने से किसान संतुष्ट नजर आए।
श्री टिहारु राम केवट ने किसान-हितैषी नीतियों एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर भुगतान और पारदर्शी व्यवस्था से किसानों का भरोसा बढ़ा है और खेती अब एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में उभर रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button