Advertisement Carousel
Blog

गणतंत्र दिवस पर सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण

Ad

Advertisements

गणतंत्र दिवस पर सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण
जिला स्तरीय मुख्य समारोह जेठा मैदान में, भव्य परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति

Advertisements

सक्ति
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सक्ती जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 26 जनवरी 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर के समीप स्थित जेठा मैदान (कॉलेज ग्राउंड) में गरिमामय वातावरण में किया जाएगा। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र जांजगीर–चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सक्ती जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगी तथा छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगी।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भव्य परेड, देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, झांकी प्रदर्शन एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने वाले कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, परेड दलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजन को गरिमामय, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
गणतंत्र दिवस समारोह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी
जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के लिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
08.59 बजे – मुख्य अतिथि का आगमन
09.00 बजे – ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान
09.06 बजे – मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण
09.10 बजे – मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन
09.41 बजे – मार्च पास्ट
09.50 बजे – स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों से भेंट
10.00 बजे से – छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम
11.00 बजे – झांकी प्रदर्शन
11.20 बजे – पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र वितरण
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गणतंत्र दिवस समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button