Advertisement Carousel
Blog

अवैध नशीली टेबलेट बिक्री करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तारजांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजा गया जेल

Ad

Advertisements

अवैध नशीली टेबलेट बिक्री करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजा गया जेल

Advertisements

जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थाना जांजगीर एवं चौकी नैला पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया गया।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिमन्यु गुप्ता उर्फ मन्नू, पिता सुबंश लाल गुप्ता, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम अंगा, पटेल पारा, थाना पटना, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) है। आरोपी के विरुद्ध धारा 21(सी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को थाना जांजगीर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनू कश्यप नामक व्यक्ति के पास भारी मात्रा में नशीली टेबलेट है। पूछताछ में सोनू कश्यप ने उक्त नशीली टेबलेट आरोपी अभिमन्यु गुप्ता उर्फ मन्नू से खरीदना स्वीकार किया था। इसके बाद सोनू कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी बाबा उर्फ संतोष सूर्यवंशी को दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था, जबकि मुख्य आरोपी अभिमन्यु गुप्ता घटना के समय से फरार चल रहा था।
लगातार पतासाजी के बाद आरोपी की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 25 जनवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक भवानी सिंह (चौकी प्रभारी नैला), सउनि के.के. कोसले, प्रधान आरक्षक रुद्र नारायण कश्यप, आरक्षक नवीन तरुण, अश्वनी मार्बल, डी.के. साहू एवं भुवनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button