Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी सौगात, 25 जनवरी को खुलेगा फरधान आरओबी फ्लाईओवर

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से अफजल अली

सीडीओ अभिषेक कुमार की सख्ती से रफ्तार में फरधान आरओबी, 25 जनवरी को खुलेगा फ्लाईओवर

सीडीओ का औचक निरीक्षण, अधूरे कार्य पर जताई नाराजगी, दो दिन का अल्टीमेटम

लखीमपुर-गोला मार्ग होगा सुगम, जाम से मिलेगी राहत, बचेगा कीमती समय

Advertisements
Advertisements

लखीमपुर खीरी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लखीमपुर खीरी वासियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। एनएच-730 पर स्थित बहुप्रतीक्षित फरधान आरओबी फ्लाईओवर को 25 जनवरी को जनता के लिए खोलने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसके शुरू होते ही लखीमपुर से गोला आने-जाने वालों को जाम से निजात मिलेगी और सफर पहले से कहीं ज्यादा सुगम होगा।

Advertisements

शुक्रवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने फरधान आरओबी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधूरे कार्य को लेकर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था को दो दिन के भीतर शेष कार्य पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और तय समयसीमा में काम पूरा हर हाल में कराया जाए।

सीडीओ ने बताया कि फ्लाईओवर के चालू हो जाने से फरधान रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी। खासकर स्कूली वाहन, एंबुलेंस और रोज़ाना आवागमन करने वाले लोगों का समय बचेगा। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा मानकों, रोड मार्किंग, लाइटिंग और अप्रोच रोड को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।

फरधान आरओबी के शुरू होने से न केवल यातायात सुचारू होगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और आवागमन को भी नई रफ्तार मिलेगी। वर्षों से प्रतीक्षित इस फ्लाईओवर को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है और गणतंत्र दिवस से पहले इसे खुलवाने की प्रशासनिक पहल की सराहना की जा रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button