Advertisement Carousel
Blog

IICDEM–2026 में ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म का हुआ शुभारंभनिर्वाचन सेवाओं के लिए एकीकृत, सुरक्षित और नागरिक-केंद्रित डिजिटल मंच

Ad

Advertisements

IICDEM–2026 में ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म का हुआ शुभारंभ
निर्वाचन सेवाओं के लिए एकीकृत, सुरक्षित और नागरिक-केंद्रित डिजिटल मंच

Advertisements

सक्ती

Advertisements

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन पर आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन IICDEM–2026 के अवसर पर आज ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया गया। यह निर्वाचन से जुड़ी सभी जानकारियों और सेवाओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग का एकीकृत डिजिटल मंच है। तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 21 से 23 जनवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
ECINET की परिकल्पना भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर की थी। इसके विकास की घोषणा मई 2025 में की गई थी।
शुभारंभ अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने कहा कि ECINET का विकास विधि के पूर्ण अनुपालन में किया गया है तथा यह 22 अनुसूचित भाषाओं और अंग्रेज़ी में उपलब्ध है। उन्होंने विश्व के अन्य देशों के निर्वाचन प्रबंधन निकायों को भी अपने-अपने कानूनों और भाषाओं के अनुरूप ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने हेतु भारत के साथ सहयोग का आह्वान किया।
निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने कहा कि ECINET निर्वाचन प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाने और जनविश्वास को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। यह सभी निर्वाचन गतिविधियों की निगरानी, त्वरित निर्णय और प्रभावी सूचना प्रसार को सुनिश्चित करता है।
निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने कहा कि IICDEM–2026 सम्मेलन विभिन्न देशों को डिजिटल नवाचारों और प्रौद्योगिकी आधारित निर्वाचन प्रबंधन से सीखने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
महानिदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी) डॉ. सीमा खन्ना ने बताया कि साइबर सुरक्षा ECINET का प्रमुख आधार है। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म पारदर्शिता, दक्षता और निर्वाचन प्रक्रिया में विश्वास को और अधिक मजबूत करता है।
ECINET को विश्व का सबसे बड़ा निर्वाचन सेवा डिजिटल प्लेटफॉर्म बताया गया है, जिसमें भारत निर्वाचन आयोग के 40 से अधिक ऐप्स और पोर्टलों को एक ही मंच पर एकीकृत किया गया है। यह मंच संविधान, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 व 1951 तथा संबंधित निर्वाचन नियमों के पूर्ण अनुपालन में विकसित किया गया है।
इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से मतदाता पंजीकरण, निर्वाचक नामावली खोज, Track Your Application, Know Your Candidate, ई-ईपीआईसी डाउनलोड, शिकायत निवारण, BLO से संपर्क सहित अनेक सेवाएं एक ही सुरक्षित डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
ECINET के बीटा संस्करण का सफल परीक्षण 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव एवं विशेष सघन पुनरीक्षण के दौरान किया गया था। अब तक इसके माध्यम से 10 करोड़ से अधिक पंजीकरण प्रपत्रों का निपटान हो चुका है तथा 11 लाख से अधिक बूथ लेवल अधिकारी इस प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से सम्मेलन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यशवंत कुमार, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री भोसकर विलास संदिपान, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रूपेश वर्मा एवं श्रीमती तरुणा साहू ने सहभागिता की। सम्मेलन के दौरान क्रोएशिया और आयरलैंड के प्रतिनिधियों के साथ “कैंपेन फाइनेंस एवं मैनेजमेंट” विषय पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button