Advertisement Carousel
Blog

बिलासपुर रेंज को मिले नए आईजी, रामगोपाल गर्ग ने किया कार्यभार ग्रहण 2007 बैच के आईपीएस रामगोपाल गर्ग बने बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक

Ad

Advertisements

रामगोपाल गर्ग बने बिलासपुर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले के तहत बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी रामगोपाल गर्ग (IPS) को सौंपी गई है। उन्होंने आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को विधिवत रूप से पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के पद का कार्यभार ग्रहण किया।


रामगोपाल गर्ग वर्ष 2007 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने रायगढ़, राजनांदगांव, सरगुजा एवं दुर्ग जिलों सहित विभिन्न रेंज मुख्यालयों में पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए प्रशासनिक अनुभव प्राप्त किया है।


कार्यभार ग्रहण के अवसर पर बिलासपुर रेंज में उनका भव्य स्वागत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) द्वारा  गर्ग का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने उनसे सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button