Advertisement Carousel
Blog

पोता बंदोरा स्थित राइस मिल में औचक दबिश, प्रशासन की बड़ी कार्रवाईधान खरीदी में अनियमितता पर जीरो टॉलरेंस, राइस मिल पर चला प्रशासन का डंडा

Ad

Advertisements

पोता बंदोरा स्थित राइस मिल में औचक दबिश, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
धान खरीदी में अनियमितता पर जीरो टॉलरेंस, राइस मिल पर चला प्रशासन का डंडा

Advertisements


कलेक्टर के सख्त निर्देश पर जिले में धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।
पोता बंदोरा स्थित हरुमांझी जी राइस मिल में औचक दबिश देकर प्रशासन ने राइस मिल को सील कर दिया है।

Advertisements


सक्ती जिले में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर धान खरीदी में अनियमितता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में धान खरीदी नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ, खाद्य अधिकारी एवं जांच दल ने पोता बंदोरा स्थित हरुमांझी जी राइस मिल में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान रिकॉर्ड के अनुसार जहां करीब 12 हजार 900 क्विंटल धान और चावल का भंडारण दर्ज था, वहीं मौके पर 321 क्विंटल अतिरिक्त स्टॉक पाया गया। गंभीर अनियमितता मानते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हरुमांझी जी राइस मिल को सील कर दिया। इस कार्रवाई से जिले के अन्य मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह मिलर हो या कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी।
“धान खरीदी में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में लगातार निरीक्षण जारी रहेगा।”जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों, राइस मिलों और भंडारण स्थलों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। कलेक्टर, सीईओ, एसडीएम और अन्य अधिकारी दिन-रात औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

प्रशासन की इस सख्ती से जहां ईमानदार किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं गड़बड़ी करने वालों में भय का माहौल है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button