Advertisement Carousel
Blog

अवैध गांजा तस्करी मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तारमहासमुंद से पकड़ा गया आरोपी, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Ad

Advertisements

अवैध गांजा तस्करी मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद से पकड़ा गया आरोपी, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Advertisements

जांजगीर-चांपा

जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शिवरीनारायण में दर्ज अवैध गांजा तस्करी के प्रकरण में एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में, थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी विमल कुमार पिता छत्रपती कुमार उम्र 23 वर्ष, निवासी बानोभाठा थाना बलौदा जिला महासमुंद को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि दिनांक 04 जनवरी 2026 को उसने उड़ीसा के बलांगीर जिले से गांजा मंगवाने में भूमिका निभाई थी। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


इस प्रकरण में पूर्व में आरोपी चंद्रशेखर साहू, अखिल कुमार जायसवाल एवं एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके कब्जे से कुल 15.700 किलोग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त ईको कार एवं दो मोबाइल फोन, कुल अनुमानित मूल्य 13 लाख 5 हजार रुपये बरामद किए गए थे।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), उप निरीक्षक लंबोदर सिंह, प्रधान आरक्षक बिरेंद्र टंडन तथा आरक्षक शिवराय सागर और यशवंत पाटले का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button