Advertisement Carousel
Blog

स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस की सख्तीकोतवाली व यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चार वाहन जब्त कर चालानी कार्रवाई

Ad

Advertisements


स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस की सख्ती
कोतवाली व यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चार वाहन जब्त कर चालानी कार्रवाई

Advertisements
Advertisements

जांजगीर-चांपा। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन कर स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय (भा.पु.से.) के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने चार पहिया वाहनों में खिड़की एवं गाड़ियों से बाहर निकलकर स्टंट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ युवक चार पहिया वाहनों में सवार होकर शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली श्रीमती योगिता बाली खापरडे को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।
निर्देश मिलते ही थाना सिटी कोतवाली एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर रवाना हुई। पतासाजी के दौरान पता चला कि गणपति ऑटो डील के मालिक द्वारा सेकेंड हैंड वाहनों के प्रदर्शन हेतु अपने कर्मचारियों एवं ड्राइवरों के साथ शहर में वाहन निकाले गए थे। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए खिड़की व वाहनों से बाहर निकलकर स्टंट किया जा रहा था।
पुलिस टीम द्वारा चार वाहनों को रोककर सुरक्षार्थ थाना लाया गया तथा ऑटो डील के मालिक को तलब कर पूरे घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की गई। इसके पश्चात सभी वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाया जा सके।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, निरीक्षक लल्लन पटेल यातायात, उप निरीक्षक विनोद जाटवार, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, मुकेश पांडेय, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, प्रकाशचंद्र राठौर एवं आरक्षक विनोद राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button