Advertisement Carousel
Blog

2 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग विधि से संघर्षरतलूटे गए मोबाइल और नगदी रकम बरामद

Ad

Advertisements

सरकंडा में लूटपाट करने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
2 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग विधि से संघर्षरत, लूट का मोबाइल व नगदी बरामद

Advertisements

बिलासपुर
सरकंडा थाना क्षेत्र में लूटपाट कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों पर सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो नाबालिगों को विधि से संघर्षरत बालक के रूप में निरुद्ध किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए जियो व रेडमी मोबाइल तथा नगदी रकम बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी रामगोपाल तिवारी (55 वर्ष) निवासी अशोक नगर सरकंडा ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 14 जनवरी 2026 की रात लगभग 9:30 बजे नवधा रामायण पाठ से लौटते समय महर्षि कश्यप नगर कॉलोनी के पास चार युवकों ने उसे घेरकर गाली-गलौच की, मारपीट कर उसका जियो मोबाइल व 1000 रुपये नगद लूट लिए। आरोपियों ने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनुज कुमार एवं सीएसपी श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
दिनांक 18 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने अशोक नगर अटल आवास क्षेत्र में घेराबंदी कर चार युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटनाओं को स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में

Advertisements


करन यादव उर्फ केडी (19 वर्ष) एवं दुर्गेश साहू उर्फ मुण्डा (20 वर्ष) शामिल हैं। साथ ही दो नाबालिग भी इस अपराध में संलिप्त पाए गए।
आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन एवं नगदी रकम बरामद की गई, जिसमें अन्य पीड़ितों से लूटा गया सामान भी शामिल है। पुलिस द्वारा मामले में संगठित अपराध की धाराएं जोड़ते हुए विधिवत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
सरकंडा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button