Advertisement Carousel
Blog

अवैध धान परिवहन का खुलासा, राजस्व-मंडी की संयुक्त कार्रवाई  धान खरीदी के दौरान अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वाहन सहित धान जब्त

Ad

Advertisements

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की सख़्त कार्रवाई राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने 40 क्विंटल धान किया जब्त

Advertisements

सक्ती
कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु प्रशासन द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध धान परिवहन का खुलासा किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम बासिनपाट में जांच के दौरान सुनील पटेल के कब्जे से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 100 बोरी धान (कुल 40 क्विंटल) जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहन को भी जब्त कर सुरक्षार्थ थाना नगरदा में सुपुर्द किया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements


इस कार्रवाई में तहसीलदार सक्ती  विद्याभूषण साव, मंडी सचिव प्रेम कुमार भारद्वाज एवं मंडी निरीक्षक श्री ओम गोड उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि के दौरान अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है। धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने एवं किसानों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से इस प्रकार की सख़्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button