Advertisement Carousel
Blog

बिलासपुर में तीन सेक्टर बनेंगे “ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन”, माहभर चलेगा विशेष अभियान

Ad

बिलासपुर

Advertisements

बिलासपुर में तीन सेक्टर बनेंगे “ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन”, माहभर चलेगा विशेष अभियान

Advertisements

बिलासपुर
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा शहर को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत शहर के तीन प्रमुख क्षेत्रों को “ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन” के रूप में विकसित किया जाएगा।

Advertisements


यातायात पुलिस द्वारा जिन तीन सेक्टरों को चिन्हित किया गया है, उनमें अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग (लिंक रोड से महिमा तिराहा) तथा महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक शामिल हैं। इन क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक माह तक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री संजीव शुक्ला एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त समन्वय से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम, सुरक्षित एवं सुचारु बनाना है।


अभियान के तहत आज अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित करने वाले सभी अवैध अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान दुकानों के सामने लगे बैनर, पोस्टर, फ्लेक्सी, होर्डिंग, डिस्प्ले बोर्ड, साइन बोर्ड, पुतले तथा अतिरिक्त अतिक्रमण कर किए गए पक्के निर्माण एवं दीवारों को हटाया गया।
यातायात पुलिस ने होटल, लॉज, ढाबा, सराय, कोचिंग संस्थान एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग से बचें। साथ ही ठेला, गुमटी, चाट, गुपचुप, फल एवं खिलौने बेचने वाले चलित ठेलों को मुख्य मार्ग पर खड़ा न करने की सख्त हिदायत दी गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान निर्धारित क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, ताकि इन क्षेत्रों को पूर्ण रूप से “ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन” के रूप में विकसित किया जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button