Advertisement Carousel
Blog

महिला-पुरुष सहित 13 लोगों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा
हाई टेंशन पावर लाइन निर्माण में बाधा पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
महिला-पुरुष सहित 13 लोगों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements


बिलासपुर–रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत जांजगीर क्षेत्र के सुकली एवं नवापारा में चल रहे 132 केवी हाई टेंशन विद्युत लाइन के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में महिला एवं पुरुष सहित कुल 13 लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई।


यह कार्रवाई जिले के पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार दिनांक 06 जनवरी 2026 को हाई टेंशन लाइन के नए निर्माण कार्य का कुछ स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा था। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से समझाइश दी।
समझाइश के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा अनावश्यक विवाद उत्पन्न किया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें थाना कोतवाली लाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके पश्चात सभी अनावेदकों एवं संबंधित भूमि स्वामियों को परियोजना एवं निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
समझाइश के बाद अनावेदकों द्वारा भविष्य में निर्माण कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं डालने पर सहमति व्यक्त की गई। इसके उपरांत सभी अनावेदकों के विरुद्ध इस्तगाशा तैयार कर तहसीलदार महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से सभी को जमानत पर रिहा किया गया।
मौके पर उपस्थित अधिकारी—
इस दौरान एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान,
सीएसपी कोतवाली श्रीमती योगिता खापरडे,
तहसीलदार श्री बी.आर. मंडावी,
नायब तहसीलदार श्रीमती वर्षा अग्रवाल
सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि विकास कार्यों में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आपत्ति होने पर प्रशासन से विधिसम्मत माध्यम से संपर्क करें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button