Advertisement Carousel
Blog

नव वर्ष में जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई05 दिन में 23 किलो गांजा जब्त, पुलिस आरक्षक सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा
नव वर्ष में जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
05 दिन में 23 किलो गांजा जब्त, पुलिस आरक्षक सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा
नव वर्ष की शुरुआत के साथ ही जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री और परिवहन के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। महज 05 दिनों के भीतर जिले में अलग-अलग 03 मामलों में कुल 23 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 73 हजार रुपये है, जब्त कर एक विधि से संघर्षरत बालक सहित 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि पकड़े गए आरोपियों में जिला महासमुंद में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक भी शामिल है, जो गांजा परिवहन में संलिप्त पाया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा दिनांक 05 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई की गई।

Advertisements


रेड के दौरान चंद्रशेखर साहू, निवासी सलखंड, थाना बसना, जिला महासमुंद (पद – आरक्षक) एवं उसके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 15 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मुख्य आरोपी आरक्षक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, वहीं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इसके पूर्व 01 जनवरी 2026 को शिवरीनारायण पुल चौक मेन रोड के पास पुलिस ने आरोपी संजय कश्यप एवं रघुनंदन रोहिदास के कब्जे से 2 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा था।
वहीं 02 जनवरी 2026 को साइबर टीम जांजगीर द्वारा बम्हनीडीह क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश बंजारे, निवासी कपिस्दा, के पास से 5 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त कर उसे भी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरणों में गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक कार एवं पूर्व में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button