Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर के निर्देशन पर जिले के धान उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षणकिसानों को सुविधाजनक धान खरीदी सुनिश्चित करने अधिकारी कर रहे नियमित समीक्षा

Ad

Advertisements

सक्ती

Advertisements

कलेक्टर के निर्देशन पर जिले के धान उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण
किसानों को सुविधाजनक धान खरीदी सुनिश्चित करने अधिकारी कर रहे नियमित समीक्षा

सक्ती

Advertisements


कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। किसानों से सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं।
इसी क्रम में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन अभियंता  विनोद सेन द्वारा धान उपार्जन केंद्र सुलौनी, सिंघरा, सोनादुला एवं सकर्रा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों में पेयजल व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, धान की मानक स्टैकिंग व्यवस्था, नए एवं पुराने जूट बारदाने, तिरपाल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की गई।


निरीक्षण से संबंधित जानकारी कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर श्री तोपनो ने धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान विक्रय के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त रखी जाएं।
उन्होंने धान खरीदी कार्य की नियमित निगरानी के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की है। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button