Advertisement Carousel
Blog

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत भव्य हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का आयोजन

Ad

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत भव्य हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का आयोजन

Advertisements

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा दूसरे दिन भव्य हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आम नागरिकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।
भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात  रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में जिला पुलिस बल बिलासपुर द्वारा 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बिलासपुर पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम, परिवहन विभाग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा सामाजिक संस्थाओं के समन्वय से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


इसी क्रम में 2 जनवरी को आयोजित हेलमेट जागरूकता बाइक रैली रिवर व्यू से प्रारंभ होकर देवकीनंदन चौक, कोतवाली चौक, तेलीपारा, लिंक रोड, श्रीकांत वर्मा मार्ग, भारती नगर, महाराणा प्रताप चौक, गौरव पथ, मंगला चौक, नेहरू चौक होते हुए पुनः रिवर व्यू पहुंचकर संपन्न हुई।
इस रैली का नेतृत्व स्वयं जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने किया। रैली के पूर्व दोनों अधिकारियों ने हेलमेट की उपयोगिता, आवश्यकता एवं अनिवार्यता पर संक्षिप्त उद्बोधन देते हुए नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इसके पश्चात रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन से रैली में शामिल हुए।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार, सीएसपी गगन (आईपीएस), प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका, डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार, डीएसपी मंजूलता केरकेट्टा, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता सहित जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
साथ ही सड़क सुरक्षा आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य  अशोक श्रीवास्तव, अब्दुल हमीद, राजकुमार सुखवानी,  विद्या गोवर्धन, लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा, विकास वर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक संगठन, एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि रैली में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन मिशन स्कूल उच्च माध्यमिक शाला बिलासपुर के व्याख्याता श्री मुकुल शर्मा द्वारा किया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button