Advertisement Carousel
Blog

चाकूबाजी का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बटनदार चाकू व बाइक जब्त

Ad

Advertisements

बिलासपुर। चौकी मल्हार, थाना मस्तुरी

Advertisements

चाकूबाजी का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बटनदार चाकू व बाइक जब्त

बिलासपुर। चौकी मल्हार, थाना मस्तुरी पुलिस ने चाकूबाजी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था, रकम नहीं मिलने पर उसने बटनदार चाकू से हमला कर दिया।

Advertisements


मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पकरिया निवासी प्रार्थी हरिओम सिंह ठाकुर (45) ने थाना मस्तुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 जनवरी 2026 की शाम करीब 5.30 बजे वह ग्राम पकरिया हाई स्कूल के पास खड़ा था। उसी दौरान मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी निवासी सुमित सिंह ठाकुर अपने साथी अभय सिंह ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा और अमन सिंह व अभिजीत सिंह ठाकुर से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए बटनदार धारदार चाकू निकाल लिया।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए अमन सिंह ठाकुर के दाहिने हाथ के अंगूठे के पास चाकू से चोट आई, जिससे खून बहने लगा। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तुरी भेजा गया, जहां डॉक्टर ने शार्प ऑब्जेक्ट से चोट होना प्रमाणित किया।
पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की और घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सुमित सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग बटनदार धारदार चाकू तथा बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई है। विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 भी जोड़ी गई है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि घटना के बाद से फरार दूसरे आरोपी अभय सिंह ठाकुर की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button