Advertisement Carousel
Blog

कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

Ad

Advertisements

सक्ती

Advertisements

कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
सक्ती
जिला पंचायत सक्ती के सभाकक्ष में शुक्रवार को कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सभापति श्रीमती विद्या सिदार ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री आयुष शर्मा सहित कृषि स्थायी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisements


बैठक में कृषि, मत्स्य, पशुधन, जल संसाधन, उद्यान, कृषि उपज मंडी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बीज निगम, मार्कफेड सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
उप संचालक कृषि श्री तरुण कुमार प्रधान ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि रबी सीजन में जिले के लगभग 1500 हेक्टेयर क्षेत्र में कृषि विभाग की योजनांतर्गत फसल प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को नई तकनीक और उन्नत फसलों की जानकारी मिलेगी।
बैठक के दौरान सभापति श्रीमती विद्या सिदार ने जल संसाधन विभाग के मिनी माता संभाग क्रमांक 05 एवं 06 के अधिकारियों से रबी फसल के लिए नहर मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कर सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने पर चर्चा की। इस पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेजर एवं माइनर नहरों में मरम्मत कार्य जारी होने के कारण वर्तमान में सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराना संभव नहीं है, जिसकी सूचना संबंधित क्षेत्रों के किसानों को दी जा चुकी है।
इसके अलावा उद्यान विभाग, कृषि उपज मंडी सक्ती, आमनदुला एवं जैजैपुर, बीज निगम, विद्युत विभाग तथा पशुधन विभाग द्वारा भी अपने-अपने विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी बैठक में प्रस्तुत की गई।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button