Advertisement Carousel
Blog

किसान देवीराम की मेहनत को मिला आत्मविश्वास, धान बेचना हुआ सरल और सुगम

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

किसान देवीराम की मेहनत को मिला आत्मविश्वास, धान बेचना हुआ सरल और सुगम

पेंड्री केंद्र में 190 क्विंटल धान बेचकर किसान के चेहरे पर दिखी सफलता की चमक

जिले के ग्राम नवापारा निवासी किसान श्री देवीराम कश्यप आज उन प्रगतिशील किसानों में शामिल हो गए हैं, जिनकी कड़ी मेहनत ने उन्हें आत्मविश्वास और सम्मानजनक आय दोनों प्रदान की है। इस वर्ष उन्होंने धान खरीदी केंद्र पेंड्री में 190 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय कर अपनी मेहनत को नई पहचान दिलाई है।
किसान देवीराम कश्यप बताते हैं कि खेती-किसानी ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। मौसम की अनिश्चितता, बढ़ती लागत और बाजार की चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। समय पर खेत की तैयारी, उन्नत बीजों का चयन और निरंतर परिश्रम का परिणाम आज उन्हें संतोष और खुशी के रूप में मिला है। धान विक्रय के बाद उनके चेहरे पर दिखाई दी मुस्कान उनकी मेहनत की सच्ची कहानी बयां करती है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। खरीदी केंद्रों पर नमी परीक्षण, सटीक तौल, छाया, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है।
धान विक्रय के लिए ऑफलाइन टोकन के साथ-साथ 24×7 “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन की सुविधा किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। इससे न तो भीड़ लग रही है और न ही लंबी कतारों की परेशानी, किसान तय समय पर पहुंचकर सहजता से धान बेच पा रहे हैं।
श्री देवीराम कश्यप ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि अब धान बेचना पहले से कहीं अधिक सरल, पारदर्शी और सम्मानजनक हो गया है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हो रही धान खरीदी ने किसानों में नया उत्साह भर दिया है। उचित समर्थन मूल्य, पारदर्शी प्रक्रिया और समय पर भुगतान ने खेती को पुनः लाभकारी बना दिया है।
देवीराम कश्यप की यह कहानी केवल एक किसान की सफलता नहीं, बल्कि किसान-हितैषी शासन व्यवस्था की जीवंत मिसाल है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button