Advertisement Carousel
Blog

25 टन चावल लेकर फरार ट्रक चालक बिहार से गिरफ्तार, तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ad

Advertisements

बिलासपुर। थाना तखतपुर

Advertisements

25 टन चावल लेकर फरार ट्रक चालक बिहार से गिरफ्तार, तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। थाना तखतपुर पुलिस ने 25 टन चावल लेकर बिहार फरार हुए ट्रक चालक को बिहार के वैशाली जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी द्वारा चावल को गबन कर बेचने का मामला सामने आया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 नवंबर 2024 को सत्यम रोड लाइंस रायपुर के संचालक ब्रजेश कुमार सिंह ने थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नवरंग राइस मिल तखतपुर से ट्रक क्रमांक BR-01-GM-7496 में 25 टन चावल लोड कर चालक अमरनाथ चौधरी को गड़हनी, आरा (बिहार) स्थित डिस्टिलरी यूनिट तक पहुंचाना था, लेकिन आरोपी ने निर्धारित स्थान पर चावल नहीं पहुंचाकर उसे गबन कर लिया।
रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में धारा 316(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस टीम द्वारा पूर्व में घटना में प्रयुक्त ट्रक को सुरत्जा पेट्रोल पंप, चकसिंकदर (बिहार) से जब्त किया गया था, जबकि आरोपी फरार चल रहा था।

Advertisements


लगातार प्रयास, मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्य, सीडीआर एवं टावर लोकेशन के आधार पर तखतपुर पुलिस टीम ने पुनः बिहार जाकर हाजीपुर (वैशाली) से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 25 टन चावल बिहार की एक दुकान में लगभग 6 लाख रुपये में बेच दिया तथा बिक्री की रकम में से 5 लाख 99 हजार रुपये अपनी बेटी की शादी में खर्च कर दिए।
गिरफ्तार आरोपी अमरनाथ चौधरी पिता स्व. जोगेन्द्र चौधरी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम धंधुआ बिचलाटोला, चौकी बहसी, थाना जन्दाहा, जिला वैशाली (बिहार) को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button