Advertisement Carousel
Blog

निजी डबरी से बदली त्रिपतीनाथ केवट की तक़दीरमछली पालन से लौटी मुस्कान, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की नई पहचान

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

निजी डबरी से बदली त्रिपतीनाथ केवट की तक़दीर
मछली पालन से लौटी मुस्कान, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की नई पहचान

ग्राम पंचायत बनाहिल, जनपद पंचायत अकलतरा के निवासी त्रिपतीनाथ केवट के जीवन में मनरेगा अंतर्गत निर्मित निजी डबरी ने आशा और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल दी है। सीमित संसाधनों और पानी की भारी कमी के कारण कभी जिनका जीवन संघर्षों से भरा था, आज वही डबरी उनके लिए आजीविका का स्थायी साधन बन चुकी है।
खेती के लिए सिंचाई की सुविधा न होने से श्री केवट की आय अनिश्चित बनी रहती थी। मछली पालन का सपना केवल कल्पना तक सीमित था। ऐसे में वर्ष 2024 में मनरेगा योजना के तहत हितग्राही मूलक निजी डबरी निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ, जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी।
इस कार्य के माध्यम से 842 मानव दिवस का सृजन हुआ, जिससे 58 श्रमिक परिवारों को रोजगार मिला और गांव में आजीविका का वातावरण निर्मित हुआ। जहां पहले सूखी और अनुपयोगी भूमि थी, आज वहीं पानी से भरी डबरी जीवन और विकास का आधार बन गई है।

Advertisements


डबरी निर्माण के पश्चात श्री त्रिपतीनाथ केवट ने मछली पालन प्रारंभ किया, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त होने लगी। डबरी में संचित जल से बाड़ी एवं आसपास की कृषि भूमि को भी सिंचाई सुविधा मिली, जिससे उत्पादन में वृद्धि हुई और भू-जल स्तर में भी सुधार आया।
डबरी के आसपास उन्होंने पपीता के पौधे लगाए हैं, जिनसे नियमित खेती कर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है। साथ ही डबरी की मेड़ पर अरहर की फसल लगाकर बहुउपयोगी कृषि मॉडल तैयार किया गया है।
हितग्राही भावुक होकर कहते हैं,
“पहले रोज़ी-रोटी की चिंता में रातें कट जाती थीं, आज मेहनत से कमाई हो रही है और बच्चों का भविष्य सुरक्षित नज़र आता है।”
ग्राम पंचायत के सरपंच एवं रोजगार सहायक का कहना है कि यह कार्य केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि एक परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत नींव है।
यह कहानी इस बात का सशक्त उदाहरण है कि मनरेगा केवल मजदूरी नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और स्थायी आजीविका का भरोसा है। निजी डबरी आज श्री त्रिपतीनाथ केवट के लिए सिर्फ जलस्रोत नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, स्वाभिमान और बेहतर भविष्य का प्रतीक बन चुकी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button